Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

It is jubilee. On this special occasion, all the leaders of the country have paid tribute to him on his birth anniversary. President Kovind,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 दिसंबर। आज स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती है। इस खास मौके पर देश के तमाम नेताओं ने उन्हें उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है. राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री मोदी ने भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी है.

राष्ट्रपति कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के साथ डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। नायडू ने एक ट्वीट में कहा कि राजेंद्र प्रसाद एक दूरदर्शी राजनेता और प्रख्यात व्यक्तित्व के साथ-साथ एक देशभक्त और सच्चे गांधीवादी थे। राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Exit mobile version