Site icon Samagra Bharat News website

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू, जानें क्या है कारण

The period of section 144 has been extended to 31 December 2021 by the district administration in Gautam Budh Nagar, Uttar Pradesh.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 3 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 की अवधि को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 कर दिया गया है. यानी अब इस क्षेत्र में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू रहेगी. पुलिस अधिकारियों की मानें तो दिसंबर महीने में क्रिसमस का त्योहार आने वाला है. ऐसे असमाजिक तत्वों द्वारा अनहोनी की आशंका के मद्देनजर जिले में धारा 144 निषेधाज्ञा लागू की गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की मानें तो धारा 144 लागू होने के बाद बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने, एक स्थान पर अधिक संख्या में लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा. वहीं शहर में मनोरंजन कार्यक्रम, धार्मिक, सामाजिक इत्यादि कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी. साथ ही शहर में होटलों, मॉल्स व सिनेमाघरों में जा रहे लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करना होगा।

विदेशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के मिलने के बाद से देश में इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है. हालांकि स्पष्ट रूप से इस बाबत किसी तरह की जानकारी नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि नया वेरिएंट वैक्सीन को चकमा दे सकता है. ऐसे में तीसरी लहर से पहले की तैयारियों पर सरकार व प्रशासन पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि किसी भी तरह के खतरे से बचा जा सके।

Exit mobile version