Site icon Samagra Bharat News website

राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, टू प्लस टू वार्ता में लेगें भाग

Defense Minister Rajnath Singh held bilateral meetings with Russian Defense Minister Sergei Shoigu here today ahead of the two plus

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6दिसंबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के साथ टू प्लस टू वार्ता से पहले आज यहां रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगुए के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। श्री सिंह ने सोमवार को यहां सुषमा स्वराज भवन में रूसी रक्षा मंत्री का स्वागत किया जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आरंभिक बातचीत हुई।

रूस के रक्षा मंत्री भारत के साथ टू प्लस टू मंत्री स्तरीय बातचीत में हिस्सा लेने के लिए रविवार को यहां पहुंचे थे। द्विपक्षीय मुलाकात के बाद दोनों नेता टू प्लस टू वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस वार्ता में दोनों देशों के विदेश मंत्री भी हिस्सा लेंगे। वार्ता के दौरान कुछ रक्षा समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्षिक शिखर वार्ता होगी।

Exit mobile version