Site icon Samagra Bharat News website

कुन्नूर में CDS जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोग थे सवार

An Army helicopter crashed in Coonoor, Tamil Nadu on Wednesday morning, in which Chief of Defense Staff Bipin Rawat also wife Madhulika Rawat.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8दिसंबर। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार की सुबह सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी पत्नी मधुलिका रावत के साथ मौजूद थे. क्रैश की खबर मिलते ही सेना अलर्ट हो गई और तुरंत ही हेलिकॉप्टर में सवार लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक क्रैश किए इस चौपर में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों को फिलहाल रेस्क्यू कर लिया गया है. खबर के मुताबिक एक लेक्टर सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बिपिन रावत अपनी पत्नी और कुछ लोगों के साथ जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक जनरल बिपिन रावत का अस्पताल में इलाज जारी है, हालांकि अभी तक पांच लोगों के इस हादसे में मारे जाने की खबर है।

एयरफोर्स ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी है, जिसके मुताबिक चौपर Mi-17 सीरीज का था, जो आज सुबह हादसे का शिकार हो गया है. हादसे की वजह की जांच का आदेश एयरफोर्स की ओर से दिया गया है. हादसे के बाद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें चौपर पूरी तरह से जलकर खाक हुआ दिख रहा है।
हादसे के बाद फिलहाल लोगों को बचाने का काम चल रहा है, लेकिन सैन्य सूत्रों से इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि किन लोगों को बचा लिया गया है। हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद इसमें भीषण आग लग गई। कहा जा रहा है कि धुंध और कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है. हेलिकॉप्टर जिस इलाके में गिरा है, वह पूरा इलाका जंगल का क्षेत्र है।
हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे और एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे. भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Exit mobile version