Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा का सदस्यता अभियान के लक्ष्य, 53 लाख नए सदस्य का आंकड़ा पार

The membership drive being run by the Bharatiya Janata Party has so far crossed the figure of making 53 lakh new members. BJP on

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 11नवंबर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान ने अब तक 53 लाख नए सदस्य बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के सभी बूथों में विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी।

गुरुवार को सभी क्षेत्रों में नई सदस्यता का कुल आंकड़ा 53,40,345 हो गया है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश में भाजपा की कुल सदस्यता 3 करोड़ के पार पहुंच गई है।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 29 अक्टूबर को लखनऊ में शक्तिकेन्द्र प्रमुखों की रैली में प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया था। पहले दिन रैली में ही भाजपा ने 17 हजार से ज्यादा सदस्य बनाये थे। 40 दिन से चल रहे अभियान में कुल 53,40,345 नए सदस्य बना लिए हैं।

प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख एवं प्रदेश मंत्री संजय राय ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अवध क्षेत्र में 1,470,041 नए सदस्य, कानपुर क्षेत्र में 1,095,203, काशी क्षेत्र में 425,765, गोरखपुर क्षेत्र में 583,522, पश्चिम क्षेत्र में 955,267 व ब्रज क्षेत्र में 810,547 नए सदस्य बने हैं।

12 और 13 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलेगा। इस दौरान सभी 1 लाख 74 हजार बूथों पर पार्टी से नए सदस्य जोड़े जाएगें। दोनों ही दिन पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, निगम, बोर्ड के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा नेता बूथों पर सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करेंगे।

Exit mobile version