Site icon Samagra Bharat News website

हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड पर लगा ताला, जानें क्या है मामला

A big health crisis is looming over India. India's largest syringes and needles factory Hindustan Syringes & Medical Devices Limited

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11दिसंबर। भारत पर बड़ा स्वास्थ्य संकट मंडरा रहा है। देश की सबसे बड़ी सीरिंज और सुई की फैक्टरी हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (HMD) को बंद करने का आदेश दिया गया है। जानकारी के अनुसार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए कंपनी के 228 फैक्टरियों को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए कहा गया है।

हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव नाथ ने शुक्रवार को मीडिया को बताते हुए कहा कि हमने अपने कॉम्प्लेक्स में प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है। नाथ ने कहा कि कंपनी के पास दो दिनों से अधिक का बफर स्टॉक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सोमवार से दो दिनों के बफर स्टॉक से अधिक सिरिंज का उत्पादन नहीं कर सकते। 1.2 करोड़ सीरिंज का दैनिक उत्पादन सोमवार से उपलब्ध नहीं होगा। इस आंकड़े में एक अन्य संयंत्र में निर्मित 40 लाख सीरिंज शामिल हैं, जिसे एचएमडी ने सोमवार को बंद करने की योजना बनाई है।

बता दें कि कंपनी के एमडी नाथ ने प्रधामनंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि भारत और विश्व स्तर पर पहले से ही सीरिंज की आपूर्ति कम है। संकट और भी बदतर हो गया है क्योंकि हमें स्वैच्छिक आधार पर इकाइयों को बंद करने के लिए कहा गया है। इससे रोजाना 150 लाख सुई और रोजाना 80 लाख सीरिंज का उत्पादन प्रभावित होगा।

Exit mobile version