Site icon Samagra Bharat News website

मैं हिंदू हूं, ये देश हिंदुओं का, हिंदुत्ववादियों का नहीं- राहुल गांधी

Congress is holding a rally against BJP in Rajasthan today. Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi also participated in this rally.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12दिसंबर। कांग्रेस आज बीजेपी के खिलाफ राजस्थान में महारैली कर रही है। इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल हुए। कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी इस रैली में शामिल हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में इस समय हम दो हमारे दो की सरकार है। केंद्र की सरकार अपने दो लोगों यानी दो उद्योगपतियों की मदद कर रही है। गरीबों, छोटे व्यापारियों और किसानों को बर्बाद कर दिया गया।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय राजनीति में आज के समय में हिंदुओं और हिंदुत्ववाद में प्रतिस्पर्धा चल रही है. इन दोनों शब्दों का मतलब अलग है। मैं हिंदू हूं, हिन्दुत्ववादी नहीं। महात्मा गांधी हिंदू थे, नाथूराम गोडसे हिन्दुत्ववादी। यही हिंदू और हिंदुत्ववादी होने में फर्क है। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू कौन हैं, जो सबको गले लगाता है. किसी से न डरता हो. हर धर्म की इज्ज़त करता हो।
राहुल गांधी ने कहा- हिन्दुत्ववादी किसी भी तरह से बस सत्ता और ताकत चाहते हैं. 2014 से ये सत्ता में हैं. हमें हिन्दुत्ववादियों को सत्ता से बाहर करने की ज़रूरत है और हिंदुओं को वापस लाना है। हिन्दुत्ववादी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं. ये सत्ताग्रह कर सकते हैं सत्याग्रह नहीं। ये देश हिंदुओं का है, हिन्दुत्ववादियों का नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि यही वजह है कि महंगाई से जनता त्रस्त है। देश समस्याओं से जूझ रहा है। इतनी बेरोजगारी कभी नहीं रही।

Exit mobile version