Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक, 3 मिनट में पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से 2 बार हुआ ट्वीट

Hackers hacked the official Twitter account of PM Narendra Modi this morning. According to the information, from the Twitter account

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12दिसंबर। हैकर्स ने आज सुबह ही पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। जानकारी के मुताबिक @narendramodi के ट्विटर अकाउंट से रविवार (12 दिसंबर) की सुबह 2.11 बजे एक स्‍पैम ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में कहा गया, ‘भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी स्‍वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 BTC खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है। जल्‍दी करें india…… भविष्‍य आज आया है।’ ये ट्विट मिनट में दो बार किया गया और फिर दो मिनट में ही यह ट्वीट डिलीट भी हो गया। पहला ट्वीट 2.14 बजे किया गया तो वहीं दूसरा ट्वीट, जो एकदम पहले वाले की नकल सा था, यह ट्वीट भी जल्‍द ही डिलीट हो गया।
इसके बाद सुबह पीएमओ ने ट्वीट किया, “पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से बहुत ही कम देर के लिए बिटक्वाइन को लेकर ट्वीट किया गया था। इस मामले को ट्विटर तक पहुंचा दिया गया और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है। थोड़े से समय के लिए पीएम के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की गई. ट्वीट किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाना चाहिए।”

सोशल मीडिया पर लोगों ने फौरन इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर इसे शेयर करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं कि प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट कैसे हैक हो सकता है! यूजर्स ने इसे सुरक्षा का गंभीर खतरा तो बताया ही, कुछ ने इसे ‘बिटकॉइन माफिया’ का काम करार दिया है, कई लोगों यह भी आशंका जताई कि इस घटना के बाद क्रिप्‍टोकरेंसी पर बैन भी लगाया जा सकता है।

Exit mobile version