Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट- रविवार को मिले 7350 नए कोरोना संक्रमित, 202 लोगों की मौत

Omicron remains in danger in the country. If we talk about the new infected of covid, then according to the Union Health Ministry,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13दिसंबर। देश में ओमिक्रान के खतरा बना हुआ है। अगर बात करें कोविड के नए संक्रमितों की तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 7350 नए मामले सामने आए। इस तरह से देश में कोविड संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3 करोड़, 46 लाख, 97 हजार, 860 हो गए हैं. इसके अलावा एक्टिव केस की संख्या घटकर 91 हजार, 456 हो गई है, जो पिछले 561 दिनों में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटिड आंकड़ों के अनुसार, 202 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,636 हो गई. देश में लगातार 46 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 91 हजार, 456 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.26 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है. वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.37 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्या में 825 की कमी हुई है. दैनिक संक्रमण दर 0.86 फीसदी है. यह पिछले 70 दिनों से दो फीसदी से नीचे है. मंत्रालय के अनुसार, साप्ताहिक संक्रमण दर 0.69 फीसदी है जो कि पिछले 29 दिनों से एक फीसदी से नीचे है. देश में अब तक 3 करोड़, 41 लाख, 30 हजार, 768 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृत्यु दर 1.37 फीसदी है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 133.17 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

Exit mobile version