Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2001 संसद हमले के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन सभी सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जो 2001 में संसद हमले के दौरान अपने कर्तव्य का पालन करते हुये शहीद हो गये थे।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “मैं उन सभी सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो 2001 में संसद हमले के दौरान अपने कर्तव्य का पालन करते हुये शहीद हो गये थे। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान हर देशवासी को सदैव प्रेरित करता है।”

Exit mobile version