Site icon Samagra Bharat News website

आने वाला है नया साल, उससे पहले कुछ उपायों को अपनाकर आर्थिक तंगी से पाए छुटकारा

New year is about to start. In such a situation, everyone wants that the coming year brings a lot of happiness and progress. Never

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15दिसंबर। नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि आने वाला साल ढेर सारी खुशियां और तरक्की लाएं। कभी धन की समस्या का सामना न करना पड़े और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल जाए। तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जो ज्योतिष के अनुसार भी आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाते है।

1.अपने वॉलेट में बैठी हुई लक्ष्मी का फोटो रखें। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।
2. लाल रंग के कागज पर अपनी इच्छा लिखकर मंदिर में रखे और इसे घर के पूजा मंदिर में रखने के बाद रोजाना धूप-दीप से इसकी पूजा करें।
3. पीपल के पत्ते पर स्वास्तिक का चिह्न बनाकर पर्स या धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने में धन में वृद्धि का लाभ मिलेगा।
4. यदि संभव हो तो इस पैसों पर हल्दी या केसर का तिलक लगाकर धन स्थान या तिजोरी में रखें। इसके धन की देवी लक्ष्मी की कृपा रहती है, जिससे धन में बरकत होती रहती है।
5.नए साल के पहले दिन गणेश मंदिर या घर में गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही इसे छोटे बच्चों के बीच में बांटें. ऐसा करने से धन से जुड़ी हर समस्या का सामाधान होता है. साथ ही साथ बिजनेस-व्यापार और नौकरी में भी बरकत होती रहेगी.साल के पहले शुक्रवार को हल्दी की 11 गांठ को पीले कपड़े में बांधकर ‘ॐ वक्रतुण्डाय हुं’ इस मंत्र का 108 बार जाप करें। फिर अपनी तिजोरी में रख दें और रोजाना इसकी पूजा करें. इससे मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से पैसों से संबंधित समस्या दूर हो जाती है।

Exit mobile version