Site icon Samagra Bharat News website

राजधानी दिल्ली में ओमीक्रॉन से संक्रमित 10 नए मरीज, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती

In the capital Delhi, 10 cases of the new variant Omicron variant of Corona have been reported. Out of these 10 people, 9 people

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16दिसंबर। राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन वेरिएंट के 10 मामले सामने आए हैं. इन 10 लोगों में से 9 लोगों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और 1 मरीज को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. हालांकि इन सभी मामलों में गंभीर मामले कोई भी नहीं है. बुधवार के दिन राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो मरीजों की पुष्टि की गई थी. ओमिक्रॉन के कुल एक्टिव मामले दिल्ली में अब 9 हैं. बुधवार के दिन दो मरीजों की जांच रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि की गई है. ये लोग विदेश से लौटे थे।

बता दें कि दिल्ली में अबतक ओमिक्रॉन के कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं. कुल मरीजों में से 6 मरीज ऐसे हैं जो विदेश यात्रा से आए हैं और दो मरीज ऐसे हैं जो दिल्ली के रहने वाले हैं और शादी समारोह के लिए दक्षिण अफ्रीका से आई एक महिला के संपर्क में आए थे. जांच में ये लोग संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार से नए संदिग्धों की जांच में जुट चुकी है।

Exit mobile version