Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर प्रदेश सरकार का दावा, लखीमपुर मामले में की गई सभी आवश्यक कार्रवाई

The Uttar Pradesh government on Thursday told the state assembly that it had done all due diligence as per law in the Lakhimpur Kheri

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 16 दिसंबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को राज्य विधानसभा को बताया कि उसने लखीमपुर खीरी कांड में कानून के अनुसार सभी उचित कदम उठाए हैं और विपक्ष को राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठाने से बचना चाहिए।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि एक मंत्री के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। “वह अभी भी अन्य आरोपियों के साथ जेल में है। मृतकों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया गया है।
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट जांच की निगरानी कर रहा है और विपक्ष को और क्या चाहिए?

कांग्रेस ने इस मामले पर एक स्थगन नोटिस दिया था और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि मामला गंभीर था क्योंकि सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने पाया था कि किसानों की हत्या ‘सुनियोजित’ थी।

स्पीकर ने नोटिस को खारिज कर दिया।

Exit mobile version