Site icon Samagra Bharat News website

संन्यास की अटकलों पर रविंद्र जडेजा ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर कही यह बात

Ravindra Jadeja could not even play the second Test against New Zealand in Mumbai. After this he was not selected for the South African tour.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16दिसंबर। भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। दोनों टीनों के बीच 26 दिसंबर से पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाना है, जिसके लिए टीम इंडिया जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हो चुकी है. रविंद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल सके थे. इसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया।

विराट कोहली ने टीम के साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले कहा, “जडेजा निश्चित रूप से हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. वह खेल के तीनों विभागों में अच्छा योगदान देते है, जो विशेष रूप से विदेशी परिस्थितियों में अमूल्य है।”

रविंद्र जडेजा के टेस्ट टीम से ड्रॉप होने के बाद यह अटकलें लगाई जानी लगीं कि जड्डू की चोट गंभीर है और वह चार से 6 महीने आराम कर सकते हैं. कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि रविंद्र जडेजा टेस्ट से संन्यास पर विचार कर रहे हैं।

Exit mobile version