Samagra Bharat News website

Katrina ने शादी के बाद ससुराल में बनाई पहली रसोई, पति विक्की ने कहा- ‘Best’

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17 दिसंबर। 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं और दोनों ने ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक भव्य समारोह में दोनों ने एक दूसरे को हमसफर चुना और इसके बाद दोनों वहीं से हनीमून पर निकल गए थे और हाल ही में पहली बार पति-पत्नी के तौर पर सामने आए हैं. ऐसे में कैटरीना कैफ विक्की कौशल  ने जो अपनी शादी की तस्वीरों शेयर की थी उसने फैंस का दिल जीत लिया था और इस कपल पर फैंस और बॉलीवुड सितारे जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इसके साथ ही कैटरीना कैफ  विक्की कौशलबहुत जल्‍द ही वे मुंबई में अपने दोस्‍तों, बॉलीवुड जगत के ल‍िए रिसेप्‍शन देते वाले हैं. हालांकि इसको लेकर पूरी जानकारी सामने नही आई है लेकिन खबरें हैं कि दोनों 20 दिसंबर को रिसेप्‍शन देंगे. इस बीच में कैटरीना कैफ ने पहली बार रसोई में अपने पति और ससुराल वालों के लिए स्‍पेशल स्‍वीट डिश बनाई है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है और उनकी तारीफ करने से पति विक्की कौशल भी नहीं चूके हैं.

कैटरीना कैफ ने बनाया हलवा
कैटरीना की शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया था, वहीं अब नई बहू कैटरीना की पहली रसोई की रस्म भी हो गई है जिसकी तस्वीर कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. कैटरीना ने अपनी रहली रसोई में बनाई गई डिश की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं ‘ये मैंने बनाया है’ उनका ये क्यूट कैप्शन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.Katrina Kaif Cooks Suji Halwa in Pehli Rasaoi First Time In Sasural, Vicky Kaushal Says ‘Best Halwa Ever’

कैटरीना की चौका चरधाना आई विक्की को पसंद

आपको बता दें कि कटरीना कैफ ने अपने ससुराल वालों के लिए सूजी का हलवा बनाया. तस्वीर में आप देखेंगे कि उन्होंने हलवे से भरी कटोरी को पकड़ा हुआ है, इस हलवे में कैटरीना ने किशमिश भी डाली है और देखने में बेहद कमाल का लग रहा है. वहीं कैटरीना ने अपनी स्‍टोरी में ये भी बताया कि विक्‍की के यहां रसोई की इस रस्‍म को ‘चौका चरधाना’ कहते हैं. वहीं विक्की ने भी हलवे की एक फोटो पोस्ट की है और अपनी पत्नि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के हलवे की तारीफ करते हुए कहा कि ‘बेस्ट हलवा एवर’.

जल्द देंगे रिसेप्‍शन 

बता दें कि कैटरीना और विक्की ने एक भी फिल्म साथ में नहीं की है, लेकिन दोनों साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और कटरीना 20 दिसंबर 2021 को मुंबई के जे.डब्लू मैरियट में शादी का शानदार रिसेप्‍शन देने वाले हैं.

Exit mobile version