Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल छत्तीसगढ अनुसुईया उइके ने पीएम नरेन्द्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर दी हार्दिक बधाई

Governor of Chhattisgarh Anusuiya Uike congratulated Narendra Modi ji on receiving Bhutan's highest civilian award. He said that Prime

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 17दिसंबर। राज्यपाल छत्तीसगढ अनुसुईया उइके ने नरेन्द्र मोदी जी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदीजी को दोस्ती और आपसी सहयोग के लिए (नगदग पेल जी खोरलो) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्री मोदीजी ने दोस्ती और सहयोग की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो मिसाल कायम की है,उससे भारत देश का नाम विश्व में स्थापित हुआ है। मैं कामना करती हूं कि हमारा देश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति करता रहे।

राज्यपाल उइके ने संत बाबा गुरू घासीदास जयंती पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने संत बाबा गुरू घासीदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर सद्मार्ग में चलने का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, समरसता और सद्भावना के प्रतीक है। संत बाबा गुरू घासीदास ने समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को दूर कर समतामूलक समाज स्थापित करने पर बल दिया। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है।

Exit mobile version