Site icon Samagra Bharat News website

पीएम नरेंद्र मोदी ने रखी गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला

Prime Minister Narendra Modi on Saturday laid the foundation stone of the 594-km-long Ganga Expressway in Shahjahanpur district of

समग्र समाचार सेवा

शाहजहांपुर, 18 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी। 594 किलोमीटर लंबा छह लेन का एक्सप्रेसवे 36,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर एक्सप्रेस-वे प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव के पास तक जाएगा.

यह मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगी।

काम पूरा होने पर यह राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ने वाला उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा। शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के विमानों के आपात्कालीन टेक ऑफ और लैंडिंग में सहायता के लिए 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी बनाई जाएगी।

एक्सप्रेस वे के साथ एक औद्योगिक गलियारा भी बनाने का प्रस्ताव है।

गंगा एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास, व्यापार, कृषि, पर्यटन आदि सहित कई क्षेत्रों को गति देगा।

यह क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को एक बड़ा बढ़ावा प्रदान करेगा।

Exit mobile version