Site icon Samagra Bharat News website

जिंदगी में कोई तनाव नहीं है, तनाव तो सिर्फ बीवी और गर्लफ्रेंड- बीसीसीई अध्यक्ष सौरव गांगुली

from Virat Kohli. After this a big controversy arose. There were reports that Virat Kohli and BCCI President Sourav Ganguly

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 19दिसंबर। कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली से जबरन वनडे टीम की कप्तानी छीन ली. इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. खबरें आईं कि विराट कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच कुछ अनबन है. साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले विराट कोहली ने बड़े खुलासे किए. इस दौरान उन्होंने गांगुली के उस बयान का खंडन भी किया, जिसमें उन्हें टी20 कप्तानी ना छोड़ने को कहा गया था।

एक कार्यक्रम के दौरान जब सौरव गांगुली से पूछा गया कि उन्हें किस खिलाड़ी का रवैया पसंद है? इस पर गांगुली ने कहा कि उन्हें विराट कोहली का रवैया पसंद हैं, लेकिन वो झगड़ा बहुत करते हैं. दादा ने कहा, “जिंदगी में कोई तनाव नहीं है, तनाव तो सिर्फ बीवी और गर्लफ्रेंड देते हैं।”
बता दें कि कुछ दिनों पहले सौरव गांगुली ने कहा था कि उन्होंने विराट कोहली से टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने को कहा था, लेकिन वह नहीं माने. वहीं कोहली ने इसका खंडन कर दिया. कोहली ने कहा, “मैंने बोर्ड को बताया कि मैं टी-20 की कप्तानी छोड़ना चाहता हूं, जब मैंने ऐसा किया तो बोर्ड ने मेरी इस बात को बहुत अच्छे ढंग से स्वीकार किया. किसी ने मुझे कप्तानी जारी रखने के लिए मुझसे नहीं कहा था।”

विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने को तैयार हूं. मैंने बीसीसीआई से आराम को नहीं कहा. मेरे बारे में झूठी खबर फैलाई गई है. मुझे टी20 की कप्तानी को छोड़ने से किसी ने मना नहीं किया. मैंने बीसीसीआई से वनडे कप्तान बने रहने की अपील की थी।”

विराट कोहली ने कहा, “मैं चयन के लिए उपलब्ध था और मैं हमेशा चयन के लिए उपलब्ध हूं. मैंने बीसीसीआई से विश्राम के लिए कभी संपर्क नहीं किया. मैं दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय शृंखला के लिए उपलब्ध हूं और पहले भी उपलब्ध था. यह उन लोगों से पूछा जाना चाहिए, जिन्होंने झूठ लिखा है. इस मुद्दे पर बीसीसीआई के साथ मेरा संवाद नहीं हुआ है कि मैं विश्राम करना चाहता हूं।’’

Exit mobile version