Site icon Samagra Bharat News website

नए साल पर कैंसिल रहेंगी ये डेढ़ दर्जन ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

One and a half dozen trains have been cancelled, the route of some trains has been changed, while the stoppage time of some trains

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 19दिसंबर। उत्तर प्रदेश के नैनी-छिवकी के बीच तीसरी लाइन का काम चल रहा है और इस वजह से नैनी स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भारतीय रेलवे ने लगभग डेढ़ दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है तो वहीं कुछ ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव का समय भी बढ़ा दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी नंबर 04193 पं. दीन दयाल उपाध्याय-प्रयागराज और 04194 प्रयागराज-पं. दीन दयाल उपाध्याय एक जनवरी 2021 से 10 जनवरी तक निरस्त रहेंगी।

ये ट्रेनें की गई हैं कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

ट्रेन संख्या 14111 झांसी-प्रयागराज व 14112 प्रयागराज-झांसी 9 जनवरी से 10 जनवरी तक, 11118 प्रयागराज छिवकी इटारसी दो से 11 जनवरी तक कैंसिल रहेगी।

ट्रेन संख्या 11117 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक जनवरी से 10 जनवरी तक, 12396 अजमेर-राजेंद्र नगर बिहार सात जनवरी को कैंसिल रहेगी.

ट्रेन संख्या 12395 राजेंद्र नगर बिहार अजमेर पांच जनवरी को, 22806 आनंद बिहार-भुवनेश्वर तीन जनवरी से 10 जनवरी तक कैंसिल रहेगी.

ट्रेन संख्या, 22805 भुवनेश्वर आनंद बिहार एक जनवरी से आठ जनवरी तक कैंसिल रहेगी.

ट्रेन संख्या, 09447 अहमदाबाद पटना पांच जनवरी को कैंसिल रहेगी.

ट्रेन संख्या, 09448 पटना-अहमदाबाद सात जनवरी को कैंसिल रहेगी.

ट्रेन संख्या, 09065 सूरत-छपरा तीन जनवरी को, 09066 छपरा-सूरत पांच जनवरी को कैंसिल रहेगी.

ट्रेन संख्या, 06509 बेंगलुरु सिटी-दानापुर तीन जनवरी को, 06510 दानापुर-बेंगलुरु सिटी पांच जनवरी को कैंसिल रहेगी.

ट्रेन संख्या, 01665 राम कमलापति-अगरतला छह जनवरी को और 01666 अगरतला-रानी कमलापति नौ जनवरी को कैंसिल रहेगी.

इन ट्रेनों का बदला गया है रूट
ट्रेन नंबर 11071 लोकमान्य तिलक-वाराणसी एक जनवरी को 90 मिनट , चार जनवरी को 45 मिनट, 18610 लोकमान्य तिलक-रांची 31 दिसंबर को 90 मिनट मानिकपुर से नैनी के बीच रुकेगी.

इसी तरह 12307 हावड़ा-जोधपुर नौ जनवरी को अपने परिवर्तित रूट प्रयागराज, छिवकी, मानिकपुर, झांसी, आगरा, कैंट से अछनेरा जाएगी.

Exit mobile version