Site icon Samagra Bharat News website

फिलीपींस में खतरनाक तूफान राय ने मचाई बड़ी तबाही, अबतक 208 लोगों की मौत

Dangerous Hurricane Rai has caused great destruction in the Philippines. According to the information, so far 208 people have died

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20दिसंबर। फिलीपींस में खतरनाक तूफान राय ने बड़ी तबाही मचाई है। जानकारी के मुताबिक अबतक फिलिपींस में इस खतरनाक तूफान की चपेट में आने से 208 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। फिलीपींस के मध्य हिस्से में गुरुवार और शुक्रवार को आए खतरनाक तूफान ने कई लोगों को लील लिया है। सरकार ने कहा है कि तूफान से करीब 7,80,000 लोग प्रभावित हुए हैं. इनमें से 3,00,000 लोगों को अपना घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक यह तूफान गुरुवार को फिलीपींस के दक्षिण पूर्वी तट से भी टकराया था, लेकिन घटना के दो दिन बाद भी नुकसान की जानकारी नहीं मिली थी। क्योंकि पूरे सूबे में बिजली और मोबाइल फोन सेवा बाधित रही थी। जिसके बाद दीनागत द्वीप के गवर्नर अर्लेनी बाग ओ प्रांत की आधिकारिक बेबसाइट पर अपना बयान पोस्ट करते हुए बताया कि करीब 1.80 लाख की आबादी वाला उनका प्रांत ‘जमींदोज’ हो गया है।

Exit mobile version