Site icon Samagra Bharat News website

पवित्र ग्रंथों का अपमान करने वालों को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए- नवजोत सिंह सिद्धू

Congress leader Navjot Singh Sidhu said that those who insult the holy scriptures should be hanged in public in front of the people. Sidhu

समग्र समाचार सेवा
चंड़ीगढ़, 20दिसंबर। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पवित्र ग्रंथों का अपमान करने वालों को सरेआम लोगों के सामने फांसी पर लटका देना चाहिए. सिद्धू ने कहा कि मैं नवजोत सिंह सिद्धू पुत्र सरदार भगवान सिंह सिद्धू स्वतंत्रता सेनानी ये ऐलान करता हूं कि कुरान शरीफ हो, भगवत गीता हो, या गुरु ग्रन्थ साहिब हो, अगर कोई भी इन ग्रंथों का अपमान करे तो उसे फांसी पर लटका देना चाहिए और सबसे बड़ी संवैधानिक सजा देनी चाहिए. क्योंकि ये हमारी भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली बात है. ये हमारे जज्बातों को ठेस पहुँचाना है. इसलिए छोड़ना नहीं चाहिए।

पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने एक सभा में कहा कि गलती कोई भी कर सकता है लेकिन गलती नहीं एक कौम को दबाने की साजिश है. एक कौम को खत्म करने की साजिश है. एक कौम में दीमक लगाने की साजिश है. इसे गलती न कहना. इसलिए भाई बहन की भावना जगाओ. शासक ऐसा लाओ जो प्यार लाए. सिद्धू ने कहा कि पंजाब की शांति को खराब करने की कोशिश हो रही है. ऐसा नहीं होने देंगे।

Exit mobile version