Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल के कल्याणी में नवोदय विद्यालय के 29 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

Corona infection has been confirmed in at least 29 students of a residential school in Nadia district of West Bengal. An official provided

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 22दिसंबर। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक आवासीय स्कूल के कम से कम 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय , कल्याणी के 9वीं और 10वीं कक्षा के 29 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. स्कूल प्रशासन ने बताया कि छात्रों के अभिभावकों को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित किया गया है. संक्रमित छात्रों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है, क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण थे. कल्याणी के उप संभागीय अधिकारी (SDO) हीरक मंडल ने बताया कि स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों की भी कोविड-19 संबंधी जांच की जा रही है।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में कर्नाटक के चिकमंगलुरू में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना वायरस से के कम से कम 69 लोग संक्रमित पाए गए हैं. संक्रमितों में 59 विद्यार्थी शामिल थे। हालांकि किसी भी संक्रमित में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखा था।

Exit mobile version