Site icon Samagra Bharat News website

प्रियंका गांधी के फोन टैपिंग आरोप पर सूचना मंत्रालय ने लिया संज्ञान, जल्द होगी जांच

Taking the allegations related to phone tapping of Congress leader Priyanka Gandhi Vadra seriously, the central government has

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22दिसंबर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के फोन टैपिंग संबंधी आरोपों को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लेते हुए इसके जांच करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबि‍क प्रियंका गांधी वाड्रा के फोन टैपिंग संबंधी आरोपों का इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। वहीं इसके साथ ही सूत्रों ने दावा क‍िया है क‍ि मंत्रालय कांग्रेस महासच‍िव के इन आरोपों की पड़ताल के ल‍िए एक व‍िस्‍तत जांच कराने की तैयारी कर रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को लखनऊ में केंद्र सरकार पर बडा आरोप लगाया था। कांग्रेस महासचिव ने फोन टैपिंग, प्रवर्तन निदेशालय व (आईटी छापेमारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था क‍ि फोन टैपिंग की तो बात ही छोड़ दीजिए, वे (केंद्र) मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाऊंट भी हैक कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा था क‍ि क्‍या केंद्र सरकार के पास कोई और काम नहीं है।

दरअसल, पत्रकारों ने प्रियंका गांधी वाड्रा से फोन टैपिंग के मसले पर सवाल किया था। जिसका जवाब प्रियंका गांधी ने दिया। वहीं इससे पहले पेगासस जासूसी मामला सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकर पर हमला बोला था। कांग्रेस नेता ने संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा था, ‘मैं संभावित टारगेट नहीं हूं। मेरा फोन टैप किया गया था। सिर्फ यही फोन नहीं बल्कि सभी फोन्स को टैप किया गया था।’

Exit mobile version