Site icon Samagra Bharat News website

28 दिसंबर को आईआईटी कानपुर के दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, छात्रों को करेंगे सम्बोधित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22दिसंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 दिसंबर, 2021 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करेंगे। श्री मोदी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर और अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के छात्रों तथा कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व छात्रों का आह्वान किया है कि वे उनके व्याख्यान के लिये अपने विचार साझा करें।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि मैं दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करने इस महीने की 28 तारीख को @IITKanpur जा रहा हूं। यह एक जीवन्त संस्थान है, जिसने विज्ञान और नवोन्मेष में अभूतपूर्व योगदान किये हैं।
मैं सबको अपने सुझाव साझा करने के लिये आमंत्रित करता हूं।

 

Exit mobile version