Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीटी थॉमस का निधन, राहुल गांधी ने व्यक्ति गहरा दुख

Veteran Congress leader and MLA PT Thomas passed away in the hospital during treatment on Wednesday in Kerala.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22दिसंबर। केरल में कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक पीटी थॉमस का आज बुधवार को इलाज के दौरान हॉस्पिटल में निधन हो गया।. 71 वर्षीय थॉमस कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ रहे थे और पिछले कई हफ्तों से तमिलनाडु में वेल्लोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। वो केरल में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। थॉमस सीपीआई (एम) जैसे विपक्षी दलों के खिलाफ अपने उग्र भाषण के लिए अक्सर चर्चाओं में बने रहते थे. राज्य विधानसभा में अपने भाषण में वो नियमित प्रदेश के सीएम सीएम पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार को निशाने पर लेते थे। उन्होंने सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
कांग्रेस के कद्दावर नेता थॉमस इस साल अप्रैल में लगातार दूसरी बार थ्रीक्काकारा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. 2009 से 2014 तक वह इडुक्की निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रहे. थॉमस का जन्म 1950 में हुआ था. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत केरल छात्र संघ (केएसयू) के एक कार्यकर्ता के रूप में की. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में केएसयू, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर सेवाएं दीं।

पार्टी नेता के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी गहरा दुख जताया।

Exit mobile version