Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने की पार्टी की नई राज्य समिति की घोषणा की, 11 उपाध्यक्ष, 5 सचिव और 12 सचिव नियुक्त

The West Bengal Bharatiya Janata Party has announced the state committee of the party, including Morcha presidents, in-charges

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 23 दिसंबर। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा अध्यक्षों, विभिन्न विभागों के प्रभारी और सह प्रभारी समेत पार्टी की राज्य समिति का ऐलान कर दिया है।

भाजपा की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 11 उपाध्यक्ष, 5 सचिव और 12 सचिव नियुक्त किए गए हैं।

पार्टी ने आईटी विभाग, सोशल मीडिया विभाग, मीडिया विभाग, मीडिया संबंध विभाग में भी नियुक्तियां कीं। मीडिया पैनलिस्टों सहित भाजपा के प्रवक्ता भी नियुक्त किए गए।

प्रताप बनर्जी, विश्वप्रियो रॉय चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार, राज कमल पाठक, देबाशीष मित्रा, रितेश तिवारी, राजू बनर्जी और जय प्रकाश मजूमदार जैसे भाजपा के दिग्गजों को उपाध्यक्षों के पैनल से हटा दिया गया।

Exit mobile version