Site icon Samagra Bharat News website

किसानों के खिलाफ दर्ज सैकड़ों मुकदमे होंगे वापस, सीएम खट्टर ने दिए निर्देश

registered against the farmers would be withdrawn. Its process has also started. Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar said

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 23दिसंबर। साल भर चले किसान आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मुक़दमे वापस लिए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राज्य में 276 मुकदमे दर्ज किए गए और गंभीर अपराधों को छोड़कर अधिकतर को वापस लिए जाने की प्रक्रिया जारी है।

आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ राज्य में दर्ज मुकदमों से जुड़े सवाल के जवाब में खट्टर ने विधानसभा में कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आंदोलन के दौरान 276 मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि इनमें से चार मुकदमे गंभीर अपराध के तहत दर्ज हैं। बाकी बचे 272 मुकदमों में से 178 में आरोपपत्र तैयार किया जा रहा है जबकि 57 मामलों में प्रगति नहीं हुई है।

Exit mobile version