Site icon Samagra Bharat News website

चाचा शिवपाल ने किया ऐलान, भतीजे अखिलेश को यूपी का सीएम बनाकर ही लेंगे दम

Uncle Shivpal Singh Yadav, who is very angry with his nephew Akhilesh Yadav, is seeing a lot of change in his mood. Progressive socialist

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 23दिसंबर। अपने भतीजे अखिलेश यादव से बेहद नाराज चल रहे चाचा शिवपाल सिंह यादव का मिजाज़ पर काफी बदला नज़र आ रहा है। सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव अब यूपी में कह रहे हैं कि अगला सीएम अखिलेश यादव को ही बनाना है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इटावा के भरथना दौरे के बीच कई सपा नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह सपा के साथ चुनाव मिलकर लड़ने जा रहे हैं। अखिलेश को एक बार फिर यूपी का सीएम बनाएंगे. सपा और प्रसपा मिलकर बीजेपी को हराएंगे. ऐसा करके अखिलेश यादव को ही सीएम बनाना है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार से सभी वर्ग परेशान हैं. किसान, व्यापारी, किसान तंग आ गए हैं. यही वर्ग हमारे साथ आकर बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देगा। बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में फूट हो गई थी. शिवपाल और अखिलेश के बीच जमकर तकरार हुई थी. नतीजा ये हुआ कि शिवपाल सिंह यादव सपा से अलग हो गए थे और अपनी अलग पार्टी बना ली थी। पिछले कुछ सालों में ये पहला मौका है जब शिवपाल-अखिलेश साथ आ गए हैं. दोनों का अगला लक्ष्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराना है।

Exit mobile version