Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों औऱ आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढ़ेर

An unidentified terrorist was killed in an encounter with security forces in Jammu and Kashmir's Anantnag district on Friday. Officials

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 24दिसंबर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के अरवानी के मुमन्हल इलाके में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया

पुलिस ने कहा, “जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम एक जगह पर पहुंची, वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है।”

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।

Exit mobile version