Site icon Samagra Bharat News website

हिंसा को भड़काने वाले बचे तो बुरा होगा- प्रियंका गांधी

Congress leader Priyanka Gandhi has criticized the hate speeches made at the 'Dharma Sansad' in Haridwar. Priyanka Gandhi

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24दिसंबर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हरिद्वार में ‘धर्म संसद’ में दिए गए घृणा भरे भाषणों की आलोचना की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस तरह के कृत्य संविधान एवं कानून का उल्लंघन हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘इस तरह से नफरत और हिंसा के लिए भड़काने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह बेहद निंदनीय है कि वे हमारे माननीय पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या करने और विभिन्न समुदायों के लोगों के खिलाफ हिंसा करने का आह्वान करने के बाद भी यूं ही बच जाएं।’’
बता दें कि जूना अखाड़ा के यति नरिसम्हानंद गिरि द्वारा ‘धर्म संसद’ का आयोजन 17 से 20 दिसंबर तक हरिद्वार के वेद निकेतन धाम में किया गया था। पुलिस नफरत फैलाने वाले भाषण देने और मुसलमानों के खिलाफ युद्ध करने की शपथ और हिंसा भड़काने को लेकर गिरि के खिलाफ जांच कर रही है।

Exit mobile version