Site icon Samagra Bharat News website

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी की जनवरी माह के बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट, यहां देंखे कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

Reserve Bank of India has released the list of bank holidays for the first month of next year i.e. January 2022. According to this list,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24दिसंबर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगले साल के पहले महीने यानी जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट के मुताबिक जनवरी 2022 में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। नए साल की शुरुआत शनिवार को हो रही है और साल का पहला दिन होने की वजह से इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही 2 जनवरी को रविवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।
आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

तारीख दिन पर्व
1 जनवरी शनिवार देश भर में नए साल का दिन
2 जनवरी रविवार देश भर में सप्ताह का अवकाश
3 जनवरी सोमवार सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी
4 जनवरी मंगलवार सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी
9 जनवरी रविवार गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में वीक ऑफ
11 जनवरी मंगलवार मिशनरी दिवस मिजोरम
12 जनवरी बुधवार स्‍वामी विवेकानंद जयंती पर अवकाश रहेगा
14 जनवरी शुक्रवार मकर संक्रांति कई राज्य
15 जनवरी शनिवार पोंगल आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु
16 जनवरी रविवार देश भर में सप्ताह का अवकाश
23 जनवरी रविवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ
25 जनवरी मंगलवार राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी बुधवार गणतंत्र दिवस पूरे देश में
31 जनवरी सोमवार असम में

Exit mobile version