Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक हादसा: रसायन फैक्टरी में बॉयलर फटने से 4 की मौत, 11 घायल

समग्र समाचार सेवा
वड़ोदरा, 24दिसंबर। गुजरात के वड़ोदरा में आज दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 4 लोगों की मोत की पुष्टी हुई है। जानाकीर के मुताबिक जीआईडीसी इलाके में स्थित एक रसायन फैक्टरी में बॉयलर फटने से चार साल की एक बच्ची और तीन अन्य की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में एक 65 वर्षीय एक पुरुष, एक किशोर और 30 वर्षीय एक महिला भी शामिल है।
मकरपुरा पुलिस थाने के निरीक्षक साजिद बलूच ने कहा, ‘‘सुबह करीब साढ़े नौ बजे इलाके में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 15 लोग घायल हो गए और उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया. उनमें से चार को या तो मृत घोषित कर दिया गया या इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।’’
उन्होंने कहा कि इस घटना में जिन लोगों की जान चली गई और जो घायल हुए हैं उनमें श्रमिक के अलावा कुछ वैसे लोग भी शामिल हैं, जो विस्फोट के समय उस इलाके से गुजर रहे थे। विस्फोट के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।’’

Exit mobile version