Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- सपा मतलब- यत्र (इत्र), तत्र, सर्वत्र भ्रष्टाचार

Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur on the raids of the Income Tax Department on the premises of some people

समग्र समाचार सेवा
आगरा, 24दिसंबर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों को लेकर उठे सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आखिरकार ये कौन लोग हैं, जिनके पास कालाधन है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कालाधन पर जवाब देने की जगह तीन दिनों की छुट्टी पर चले गए।

यहां पत्रकारों के पूछने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “जहां कुछ लोग रेड की चर्चा करते हैं। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि रेड की चर्चा के बाद, आखिरकार ये कौन लोग हैं। कालाधन किसका है। इसके ऊपर तो उन्हें जवाब देना चाहिए। किसने कालाधन इकट्ठा किया। अपना किया या किसी के नाम पर किया? ये जवाब उन्हें देना है। कुछ लोग जवाब देने की बचाए तीन दिन की छुट्टी पर चले गए।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘सोच ईमानदार, काम दमदार… फिर एक बार भाजपा सरकार’ का नारा दिया। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित यूट्यूब चैनलों के बंद किए जाने के सवाल पर कहा कि बीस यूट्यूब चैनल किसके थे? सीमा पार पाकिस्तान में बैठकर भारत को बांटने वालों के थे। नया पाकिस्तान ग्रुप के नाम से चलने वाले यूट्यूब चैनल जो भय और भ्रम फैलाते थे, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की है। जो भी सीमा पार से या सीमा के अंदर से भारत में भय और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version