Site icon Samagra Bharat News website

क्रिसमस की पूर्व-संध्या पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को दी बधाई

The Vice President, Shri M. Venkaiah Naidu has greeted the countrymen on the eve of Christmas today. Naidu wrote, "Lord Jesus Christ

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24दिसंबर। उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज क्रिसमस की पूर्व-संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। नायडू ने लिखा, “प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव, क्रिसमस के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

क्रिसमस का त्योहार प्रेम, दया और क्षमा के मूल्यों के प्रति हमारी आस्था की पुन: पुष्टि करता है। प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव के अवसर पर आइए हम उन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं जिनके वे प्रतीक थे। आइए, हम कम भाग्यशाली लोगों के प्रति और अधिक दयालु बने तथा शांति, सहिष्णुता और समरसता की आधारशिला पर एक बेहतर विश्व के निर्माण के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करें।

मैं कामना करता हूं कि क्रिसमस का यह त्योहार हमारे जीवन में असीम खुशियां लाए।”

Exit mobile version