Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट- देश में शुक्रवार को मिले कोरोना के 7189 नए मामले, ओमिक्रान के केस बढ़कर हुए 415

Corona's third wave: 3 lakh 17 thousand 532 new covid patients found in a day, appeal to people to be alert

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25दिसंबर। कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच शुक्रवार को कोरोना के 7189 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अब तक 67.10 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन की बात करें तो भारत में ओमिक्रॉन के कुल 415 केस हो गए हैं। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 108 केस महाराष्ट्र में हैं।

देश में अबतक 141.01 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। देश में कोरोना के ऐक्टिव केसों की बात करें तो बीते 579 दिनों में सबसे कम ऐक्टिव केस शनिवार को हैं। देश में वर्तमान में कोरोना के 77,032 ऐक्टिव केस हैं।
देश में कोरोना के कुल मामलों में ऐक्टिव केस मार्च 2020 के बाद सबसे कम हुए हैं। इस वक्त सक्रिय मामले कुल मामलों का सिर्फ 0.22 प्रतिशत हैं। इतना ही नहीं, मार्च 2020 के बाद मरीजों की स्वस्थ होने की दर भी सबसे ज्यादा हो गई है। देश में स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 7,286 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं देशभर में अभी तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3,42,23,263 हो गई है।

 

Exit mobile version