Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब के किसान संगठनों ने बलबीर सिंह राजेवाल को घोषित किया यूनाइटेड फ्रंट का सीएम चेहरा

Farmers' organizations of Punjab have declared Balbir Singh Rajewal as the CM face of United Front. There is also news that the United

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 25दिसंबर। पंजाब के किसान संगठनों ने बलबीर सिंह राजेवाल को यूनाइटेड फ्रंट का सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। खबर तो यह भी है कि यूनाइटेड फ्रंट काआम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन हो सकता है। भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख बलबीर सिंह राजेवाल पंजाब विधानसभा चुनाव में संयुक्त किसान मोर्चा का चेहरा होंगे।

वहीं इस सब बातों को लेकर पंजाब के 32 किसान संगठनों में से करीब 25-26 संगठन आज आगामी पंजाब चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में अहम प्रेसवार्ता भी करेंगे। सबसे अधिक संभावना है कि वे राजनीतिक मोर्चा की घोषणा करेंगे जो 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगा।
मालवा बेल्ट के एक किसान नेता ने मीडिया को बताया कि गठबंधन या सीट बंटवारे के बारे में बातचीत चल रही है। हम अभी तक एक आम राय पर नहीं पहुंचे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही एक राय बन जाएगी और समझौता हो जाएगा।

Exit mobile version