Site icon Samagra Bharat News website

पटना: चोरी नही कर पाए तो एटीएम मशीन ही उखाड़कर ले गए चोर

machine late night after failing to steal cash from the Automatic Teller Machine (ATM) from Bihta town of Patna district of Bihar.

समग्र समाचार सेवा
पटना, 25दिसंबर। बिहार के पटना जिले के बिहटा कस्बे से ऑटोमेटिक टेलर मशीन (ATM) से नकदी चोरी करने में नाकाम होने पर अज्ञात बदमाशों ने देर रात मशीन को ही उखाड़ फेंका। बिहटा के अमराहा मोहल्ले में स्थित एटीएम कियोस्क आईडीबीआई बैंक का था. इस घटना का पता शनिवार सुबह चला जब लोगों ने देखा, जहां एटीएम मशीन लगी थी वो टूटा हुआ था। अमराहा आईडीबीआई बैंक शाखा के प्रबंधक शानू कुमार ने कहा, ‘हमें स्थानीय निवासियों द्वारा घटना के बारे में सूचित किया गया है. मैं तुरंत बैंक गया और स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दी।’

उन्होंने कहा, कियोस्क में 5.5 लाख रुपये नकद थे. बिहटा थाना प्रभारी अतुलेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लुटेरों ने पहले मशीन के कैश सेक्शन को काटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे. इसलिए, उन्होंने कियोस्क को उखाड़ दिया और ले गए।’

Exit mobile version