Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25दिसंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित मदन मोहन मालविय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “आदरणीय अटल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
अटल जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। राष्ट्र के प्रति उनकी महान सेवाओं से हमें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने भारत को मजबूत बनाने और विकसित करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया था।”

Exit mobile version