Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को क्रिसमस डे पर दी बधाई व शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25दिसंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर लोगों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा,“सभी को क्रिसमस की बधाई! हम ईसा मसीह के जीवन और उनके महान उपदेशों को याद करते हैं, जिसमें सेवाभाव, करुणा और विनम्रता को सबसे अधिक महत्त्व दिया गया है। सब स्वस्थ और समृद्ध हों। हर तरफ शांति हो।”

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने कहा है, “क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
क्रिसमस, प्रभु ईसा मसीह की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह त्योहार लोगों के जीवन में शांति, सद्भाव और करुणा का संचार करता है और समाज में लोगों के बीच एकता और बंधुत्व की भावना को भी बढ़ावा देता है। प्रभु ईसा मसीह का प्रेम और करुणा का संदेश आज भी पूरी मानवता को प्रेरित करता है।

इस अवसर पर, आइए हम ईसा मसीह के आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर एक ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें, जो न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों पर आधारित हो।”

Exit mobile version