Site icon Samagra Bharat News website

सुरक्षा बलों ने शोपियां में 2 आतंकिंयों को किया ढेर, अनंतनाग में भाजपा नेताओं का हत्यारा मारा गया

In Jammu and Kashmir, the security forces have given a befitting reply to the terrorists. In two days, the security forces have got many

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 25दिसंबर। जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को करारा जवाब दिया है। दो दिनों में यहां सुरक्षा बलों को कई बड़ी अहम कामयाबियां मिली हैं। शोपियां, अनंतनाग और बडगाम इन तीनों ही जिलों में सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर काबू पाई है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई भाजपा नेताओं का हत्यारा भी ढेर हुआ है।
सबसे पहले बात शोपियां की। पुलिस ने बताया कि शनिवार को यहां 2 अज्ञात आतंकवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। शोपियां के चौगम इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया था क्योंकि उन्हें साउथ कश्मीर में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही यह सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बना कर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने एक खूंखार आतंकी को मार गिराया। इस मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी की पहचान शहजाद के रूप में हुई है। शहजाद प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का गुर्गा था। शहजाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन नेताओं की हत्या, पार्टी से जुड़े 2 सरपंचों की हत्या और एक इंस्पेक्टर की हत्या का आरोप था। शहजाद को दक्षिण कश्मीर के मुमन्हल (अरवानी) इलाके में ढेर किया गया था। उसके पास से एक एके-47 भी बरामद की गई है।

Exit mobile version