Site icon Samagra Bharat News website

डाउन टू अर्थ, बेहद शालीन व्यक्ति हैं रणबीर : वाणी कपूर

Bollywood actress Vaani Kapoor says Ranbir Kapoor is down to earth and very polite person and has immense respect for Ranbir Kapoor.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 26 दिसंबर।  बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि रणबीर कपूर डाउन टू अर्थ और बेहद शालीन व्यक्ति हैं और उनके मन में रणबीर कपूर के लिये बेहद सम्मान हैं।

वाणी कपूर जल्द ही रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। वाणी कपूर, रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘शमशेरा’ में काम कर रही हैं। वाणी कपूर ने कहा कि रणबीर काफी ‘डाउन टू अर्थ’ और बेहद शालीन आदमी हैं।

वाणी कपूर ने कहा, “रणबीर के लिए मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। वह एक ऐसे को-ऐक्टर हैं, जिसके अंदर कोई घमंड नहीं है और न ही वह किसी स्टार की तरह व्यवहार करते हैं। वह एकदम सामान्य, डाउन टू अर्थ, बेहद शालीन व्यक्ति हैं। उनके साथ काम करते हुए कभी ऐसा नहीं लगता है जैसे उनके साथ स्टारडम जु़ड़ा हुआ हो। मुझे लगता है कि मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है और यकीनन मैं उनका काम और उनकी फिल्में देखना पसंद करती हूं।”

बताया जा रहा है कि फिल्म शमशेरा 19वीं सदी के एक डकैत जाति की कहानी है जो अपने अधिकारों के लिए अंग्रेजों से भिड़ जाते हैं। रणबीर कपूर और वाणी कपूर के अलावा फिल्म में संजय दत्त भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Exit mobile version