Site icon Samagra Bharat News website

आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 15 और उम्मीदवारों की घोषणा की

The Aam Aadmi Party on Sunday announced 15 more candidates for the upcoming Punjab Assembly elections. This is the fourth list

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 दिसंबर। आम आदमी पार्टी ने रविवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 15 और उम्मीदवारों की घोषणा की। यह आप की चौथी सूची है और इसके साथ ही पार्टी द्वारा अब तक घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 73 तक पहुंच गई है। राज्य में विधानसभा की 117 सीटें हैं।

पार्टी नेता राघव चड्ढा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की। पार्टी ने दिनेश चड्ढा को रूपनगर से टिकट दिया है. वर्तमान में अमरजीत सिंह संदोआ इस सीट से आप के विधायक हैं।

सूची के अनुसार, रणजीत सिंह राणा भोलाथ से, इंद्रजीत कौर नकोदर से, गुरधियान सिंह मुकेरियां से, करमवीर सिंह दसूया से, जसवीर सिंह गिल उर्मुर से, लखबीर सिंह फतेहगढ़ साहिब से और तरुणप्रीत सिंह खन्ना से चुनाव लड़ेंगे।

हाकम सिंह रायकोट से, देविंदर सिंह धर्मकोट से और आशु बांगर फिरोजपुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे।

अमनदीप सिंह बलुआना से, विजय सिंगला मानसा से, नरिंदर कौर संगरूर से और कुलजीत सिंह रंधावा डेरा बस्सी से चुनाव लड़ेंगे।

Exit mobile version