Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब में भाजपा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींढसा किया गठजोड़ का ऐलान, पंजाब में सीट शेयरिंग की घोषणा जल्द

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27दिसंबर। पंजाब में भाजपा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींढसा की पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से तीन दल एक साथ मिलकर पंजाब के चुनावी समर में उतरने वाले हैं। इसी के तहत आज पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह ढींडसा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच मुलाकात हुई। सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान सीट बंटवारे पर भी चर्चा हुई। बैठक में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। चारों नेताओं के बीच अमित शाह के निवास पर बैठक हुई।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने बताया कि भाजपा, अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी एक साथ मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने बताया कि सीट बंटवारे और घोषणापत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रत्येक पार्टी के 2 सदस्यों की एक समिति बनाई जाएगी। हालांकि, इस गठबंधन में भाजपा ही बड़ी पार्टी होगी और प्रदेश की 70 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं। कैप्टन, भाजपा और शिअद(संयुक्त) इस बार पारंपरिक गठबंधन नहीं बल्कि सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें हर सीट पर देखा जाएगा कि किसका उम्मीदवार जीतने की पोजिशन में है। उसे ही वहां से टिकट दे दी जाएगी। जिसका दूसरी पार्टियां पूरा समर्थन करेंगी। इसमें सीटों के नंबर नहीं बल्कि जीतने की क्षमता को तरजीह दी जा रही है।

Exit mobile version