Samagra Bharat News website

बालीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को फिर हुआ कोरोना, बहन की टेस्ट रिपोर्ट भी पाजिटिव

समग्र समाचार सेवा
 मुंबई, 29 दिसंबर। बालीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अर्जुन व उनकी बहन अंशुला की टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दोनों क्वारटाइंन हो गए हैं। इन दोनों के अलावा  अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारंटीन हैं। अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। अब मलाइका अरोड़ा का भी दोबारा टेस्ट होगा।

Corona: contributions from the Max Planck Society | Max-Planck-Gesellschaft

मुंबई में ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर पड़ने लगा है। मुंबई में राज्य सरकार की ओर से नाइट कर्फ्यू का घोषित हो चुका है। जिसके चलते अब कपिल शर्मा ने अपने शो के लिए एक हफ्ते का हॉल्ट लिया है। हॉल्ट से पहले 28 दिसंबर को एपिसोड शूट किया गया था।

Exit mobile version