Site icon Samagra Bharat News website

घुसपैठ का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी BAT टीम की कोशिश हुई नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किया एके 47 राइफल और 7 ग्रेनेड

Big news has come out from Keran sector of Jammu and Kashmir. The news is that a Pakistani infiltrator has been killed by the security forces.

समग्र समाचार सेवा
केरन, 2 जनवरी। जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। मृतक की पहचान मोहम्मद सब्बीर मलिक के तौर पर हुई है, उसके पास से एक
एके 47 राइफल और 7 ग्रेनेड बरामद हुए हैं। पता चला है कि मोहम्मद सब्बीर मलिक पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर एक्शन टीम का सदस्य था।

मेजर जनरल अभिजीत पेंढारकर ने बताया कि घुसपैठिए के शव को वापस लेने के लिए पाकिस्तानी सेना को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से पहले केरन और कुपवाड़ा सेक्टर्स में आतंकवादियों की संभावित घुसपैठ की कोशिशों के बारे में लगातार जानकारियां मिल रही हैं।

दोपहर को आसपास पाकिस्तान की ओर से बैट कार्रवाई का प्रयास किया गया। उस समय पठान सूट और काली जैकेट पहने एक घुसपैठिया सीमा के इस ओर आ रहा था। उसे सेना के जवानों ने वहीं रूकने के लिए कहा लेेकिन वे रूका नहीं। इसकेे बाद सेना नेे उसेे मार गिराया।मारा गया आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला है। उसके पास से हथियारों के अलावा टीकाकरण का प्रमाणपत्र और पहचान पत्र भी मिला है। उसकी जेव से एक प्रमाणपत्र भी मिला है, जिसमें वे सेना की वर्दी में है।

Exit mobile version