Site icon Samagra Bharat News website

अब भारत में ओमिक्रॉन का पता लगाना हुआ और आसान, Omisure किट को ICMR ने दी मंजूरी

ICMR has approved the first Omicron detection kit. It has been prepared by Tata Medical. Its name is Omisure. Please note that ICMR

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4जनवरी। भारत के लोगों को लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। कोरोना वायरस के साथ ही इसका नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। ICMR ने ओमिक्रॉन का पता लगाने वाली पहली किट को मंजूरी दे दी है। इसे टाटा मेडिकल ने तैयार किया है। इसका नाम Omisure है। बता दें कि आईसीएमआर की तरफ से टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड की TATA MD CHECK RT-PCR OmiSure को बीते 30 दिसंबर को ही मंजूरी मिल गई थी लेकिन इसकी जानकारी आज (मंगलवार को) सामने आई है।

फिलहाल तक देश में ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए दूसरी किट का इस्तेमाल हो रहा है। उस मल्टीप्लेक्स किट की अमेरिका की Thermo Fisher द्वारा मार्केटिंग की जा रही है। ये किट एस-जीन टारगेट फेलियर (SGTF) स्ट्रेटर्जी से ओमिक्रॉन का पता लगाती है। अब टाटा की जिस किट को मंजूरी दी गई है उसका नाम TATA MD CHECK RT-PCR OmiSure है।

बता दें कि देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक 1,892 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 766 संक्रमित रिकवर हो चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 मामले सामने आए और इसके बाद दिल्ली में 382, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152 और तमिलनाडु में 121 केस सामने आए हैं।

Exit mobile version