Site icon Samagra Bharat News website

आज पंजाब के फिरोजपुर पहुंचे पीएम मोदी, कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे

Prime Minister Narendra Modi is on Punjab tour today. The Prime Minister is laying the foundation stone of several developmen

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बुधवार को फिरोजपुर में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास ककर रहे हैं. बुधवार दोपहर पीएम मोदी विमान से बठिंडा में उतरे और भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थिति फिरोजपुर जिले की तरफ रवाना हुए. पंजाब के लिए रवाना होने से कुछ घंटों पहले प्रधानमंत्री ने बुधवार को ट्वीट किया कि वह ‘आज पंजाब में अपने भाइयों और बहनों से’ मिलने के लिए उत्सुक हैं. मोदी ने ट्वीट किया, ‘फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रम में 42 हजार 750 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।’
बठिंडा और फिरोजपुर समेत पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को मौसम खराब रहा. बठिंडा-फिरोजपुर मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं. पीएम मोदी दो साल बाद पंजाब पहुंचे हैं. विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा है. इन कानूनों को लेकर किसानों ने लगभग एक साल तक दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किए थे. प्रधानमंत्री फिरोजपुर में एक पीजीआईएमईआर सैटेलाइट केंद्र और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे समेत 42 हजार 750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं में अमृतसर-ऊना खंड को चार लेन में परिवर्तित करने, मुकेरियां-तलवाड़ा रेल लाइन का आमान परिवर्तन, और कपूरथला एवं होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना संबंधी परियोजनाएं भी शामिल हैं. पीएम मोदी जिले में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

Exit mobile version