Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

Prime Minister Narendra Modi's rally in Ferozepur has been cancelled. Rain has been cited as the reason. Although during this many

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली रद्द कर दी गई है। बारिश को इसका कारण बताया गया है। हालांकि इस दौरान कई जगह हंगामा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन पर जगह जगह हमले हुए। पुलिस ने भी रोकने की कोशिश की। वहीं पुलिस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता अव्यवस्था फैला रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री अश्वनी शर्मा का आरोप पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकी। रैली रद्द करने की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंच से की। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से पीएम नहीं आ सके हैं। यह रैली आगे होगी और पीएम मोदी आपसे मिलने जरूर आएंगे।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। दरअसल, पीएम मोदी विमान से भटिंडा पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला रवाना हुआ, जिसे बीच में कुछ लोगों द्वारा कथिततौर पर रोक दिया गया। पीएम करीब 20 मिनट तक इंतजार करते रहे। इसके बाद दौरा रद्द कर दिया गया।

 

Exit mobile version