Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके को कोरबा के प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी समस्याओं के संबंध में सौंपा ज्ञापन 

Chhattisgarh State Agriculture and Rural Development Bank Mr. Devendra Pandey at Raj Bhavan from Governor Ms. Anusuiya Uikey.

समग्र समाचार सेवा

रायपुर, 5जनवरी। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री देवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में समाज प्रमुखों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और कोरबा क्षेत्र के समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

श्री पाण्डेय ने बताया कि कोरबा में सिंचाई की समस्या है अतः यहां पर नहर की व्यवस्था होना चाहिए। कोरबा में नई मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा हुई थी लेकिन प्रारंभ नहीं हुआ। इसके प्रारंभ होने से वहां के निवासियों को सुविधा मिलेगी।

पूर्व विधायक श्री रामदयाल उइके ने कहा कि मरवाही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोदवाई में डेयरी उद्योग लगाने से वहां के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने मरवाही और बिलासपुर जिला में भी डेयरी फार्म स्थापित कराने का भी आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कोरबा से कटघोरा होते हुए गौरेला पेण्ड्रा मरवाही-अमरकंटक तक, जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से मनेन्द्रगढ़, बैकुण्डपुर, अंबिकापुर तक, रतनपुर जिला-बिलासपुर से गौरेला से शहडोल तक सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग बजट की 2021-2022 में शामिल कराने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर श्री धनंजय सिंह, श्री परमजीत सिंह खोखर, श्री गोवर्धन कंवर, श्री रंधीर पाण्डेय, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री शाहजादा खान, श्रीमती कल्पना पाण्डेय एवं श्री अजय कंवर उपस्थित थे।

Exit mobile version