Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली: लाजपत राय मार्केट में लगी भीषण आग, 80 दुकानें जलकर राख

A huge fire broke out in Lajpat Rai Market of Chandni Chowk, which is called the heart of Delhi, on Thursday morning. 80 shops present here

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जनवरी। दिल्ली के दिल कहे जाने वाले चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई. इस आग की घटना में यहां मौजूद 80 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, बाद में 6 और गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए भेजी गईं।

चांदनी चौक से आ रही तस्वीरों से स्पष्ट होता है कि यह आग कितनी भीषण थी. जली हुई दुकानें स्पष्ट देखी जा सकती हैं. हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पतली संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को मौके पर पहुंचकर आगे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लाजपत राय मार्केट में आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े चार बजे मिली. घटनास्थल से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठती देखी गई. फ्रायर ब्रिगेड के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।

दमकल अधिकारियों की सहायता के लिए वरिष्ठ पुलिस कर्मियों की एक टीम भी मौके पर भेजी गई थी. बचाव अभियान के लिए सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज एम्बुलेंस को भी बुलाया गया था. दमकल अधिकारी ने कहा कि सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है, वहीं संपत्ति के नुकसान का पता लगाया जा रहा है।

 

Exit mobile version